webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. What is the dream of a monkey

सपने में दिखाई दे बंदर तो क्या होगा?

What is the dream of a monkey
monkey in dream
 
कई बार हमें तरह-तरह या यूं कहें कि विचित्र किस्म के सपने नींद में दिखाई पड़ते हैं, लेकिन कभी-कभी इनको समझ पाना बेहद मुश्किल होता है। वैसे तो पशुओं का जैसे कि घोड़ा, गाय, बैल, हाथी, कुत्ता, कछुआ, सांप आदि को सपने में दिखाई पड़ना धन आगमन का संकेत माना गया है। लेकिन कई बार इनका फल बुरा तो कई बार अच्छा भी प्रप्त होता है। 
 
तो आइए यहां जानते हैं आज के इस खास लेख में, कि यदि आप सपने में बंदर को देखते हैं तो क्या होगा- 
 
1. बंदरों का झुंड सपने में दिखाई देना शुभ संकेत माना जाता है। यह आगामी समय में धनलाभ की संभावना को दर्शाता है। 
 
2. सपने में यदि कोई बंदर पानी में तैर रहा है या डुबकी लगा रहा हो तो इसका अर्थ आपके जीवन में चल रही समस्याओं से शीघ्र ही छुटकारा मिलने को दर्शाता है।
 
3. यदि सपने में बंदर आपको काटते हुए दिखाई देता है, तो इसका मतलब आगामी समय में आपको चोट लगने या किसी दुर्घटना घटित होने का संकेत है।
 
4. यदि आप सपने में बंदरों को आपस में लड़ते हुए देखते हैं, तो यह परिवार में झगड़ा होने या दरार पड़ने का संकेत देता है।
 
5. यदि स्वप्न में बंदर किसी स्थान से कुछ खाने की चीजें चुराते हुए दिख रहे हैं, तो यह अचानक कोई बड़ा धनलाभ होने का संकेत है।  
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 
ये भी पढ़ें
सपने में चरण स्पर्श करने और पैर छूने के फायदे