webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Money Dev Diwali in Kashi

काशी में मनी देव दीपावली, 51 कन्याओं ने की गंगा आरती की शुरुआत

Kashi
वाराणसी। देव दीपावली पर्व पर काशी नगरी में एक अलग नजारा देखने को मिला है, यहां पर शुक्रवार की शाम काशी के अर्ध चंद्राकार घाटों की अलौकिक छटा मनमोहने वाली नजर आ रही है।

कार्तिक पूर्णिमा पर 84 घाटों पर वैदिक मंत्रों के साथ 15 लाख से ज्यादा दीपक एक साथ प्रकाशमान होने से ऐसा लग रहा है कि मानो जैसे भक्त स्वर्ग लोक की सैर कर रहे हैं।

मां जाह्नवी के अर्द्धचंद्राकार तट देव दीपावली की रात दीपदान की स्वर्णिम आभा से नहाया हुआ नजर आ रहा है। यहां 84 घाट, कुंड, गलियां और घर की चौखट पर देवताओं के स्वागत में दीप जलाए जा रहे हैं।

दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती इस बार कुछ खास थी, क्योंकि सेवा निधि की इस आरती में 51 कन्याओं ने महआरती की शुरुआत की, जिससे महिला सशक्तिकरण अभियान को बल मिलता है।

प्रशासन ने मनमोहन आतिशबाजी का आयोजन करवाया है, ग्रीन पटाखों को छोड़ा जा रहा है, जिससे शहर प्रदूषण से मुक्त रहे।