webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Misdemeanor, Rape

लड़की को बंधक बनाकर कई दिनों तक किया दुष्कर्म

Misdemeanor
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाके में एक 19 वर्षीय लड़की को उसके दोस्त ने दस दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। लड़के के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


बाहरी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने शनिवार को यहां बताया कि सुल्तानपुरी की रहने वाली एक लड़की को उसके दोस्त ने अपने घर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट भी की।

तिवारी ने बताया कि लड़की किसी तरह से लड़के के चंगुल से भागकर निकली और नौ अप्रैल को उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लड़की ने बताया कि सुल्तानपुरी इलाके में उसकी एक लड़के से दोस्ती थी। 30 मार्च को लड़का उसे घूमने के बहाने अपने साथ ले गया और देर रात करीब 11.30 बजे वह उसे जबरन अपने घर ले गया। लड़के ने उसे पहली मंजिल पर एक कमरे में बंधक बना दिया। इस दौरान लड़के ने कई बार उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि लड़के के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की की मेडिकल जांच कराने के बाद एनजीओ से काउंसलिंग भी करवाई गई है। उन्होंने कहा कि लड़के के पिता से पुलिस ने पूछताछ की है। लड़का फरार है। पुलिस लड़के को तलाश कर रही है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सोना चमका, चांदी उछली