Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. encounter in Bandipora

बांदीपोरा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

encounter in Bandipora
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुबह शकुरदीन गांव में घेराबंदी कर आंतकवादियों की तलाश में अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तभी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। (भाषा)