webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Attack on RSS worker in Kerala

केरल में आरएसएस कार्यकर्ता पर हमला

Kerala
कन्नूर। केरल में कन्नूर जिले में मट्टन्नुर के समीप मंगलवार को नेल्लुनी में माकपा कार्यकर्ताओं के हमले में आरएसएस का एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 19 वर्षीय पी निखिल सुबह करीब साढ़े दस बजे अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान छह लोगों के समूह ने निखिल को रोका और तलवारों से उसके कंधे और जांघों पर वार किया। गंभीर रूप से घायलावस्था में उसे थलस्सेरी के इंदिरा गांधी सहकारिता अस्पताल में भर्ती कराया।
 
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
शर्मनाक! दुष्कर्म के बाद पिता ने मासूम को फांसी पर टांगा