webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Father killed her after rape

शर्मनाक! दुष्कर्म के बाद पिता ने मासूम को फांसी पर टांगा

rape
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगभग छह महीने पहले फांसी पर लटकी मिली छह साल की मासूम की हत्या उसके पिता ने ही दुष्कर्म के बाद की थी। मामले का खुलासा डीएनए टेस्ट से हुआ है।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि 15 मार्च को लालघाटी क्षेत्र के बरेला गांव में छह साल की मासूम फांसी के फंदे पर झूलती पाई गई थी। घटना को परिजन ने इस तरह से पेश किया था कि वह खेल-खेल में फांसी के फंदे पर झूल गई। विशेषज्ञ इसे फांसी बता रहे थे, लेकिन पुलिस इसे हत्या की नजर से देख रही थी।
 
तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद सक्सेना ने मामले को गंभीरता से लिया और संदेहियों का डीएनए टेस्ट कराने पर अड़ गए। इस मामले में 11 लोगों का डीएनए टेस्ट कराया गया था। डीएनए टेस्ट में पिता गुफरान ही आरोपी पाया गया। पुलिस पूछताछ में उसने घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया।
 
पूछताछ में गुफरान ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शक करता था। उसे लगता था कि छह साल की बेटी उसकी नहीं किसी और की है। वह उससे नफरत करता था। इसके चलते उसने मासूम को कई बार हवस का शिकार बनाया। 15 मार्च को मासूम के साथ गलत काम करके फांसी के फंदे पर टांग दिया। उस समय आरोपी की पत्नी बाजार गई हुई थी। (वार्ता)