webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. ambedkar statue Bihar

बिहार में अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोती

ambedkar statue
बेगूसराय। पिछले कुछ हफ्तों के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिमाओं को खंडित करने और कालिख पोते जाने की खबरों के बीच अब बिहार में बेगूसराय जिले में असमाजिक तत्वों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोत दी है।
 
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बाजार में लगी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने कालिख पोत दी। स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने तत्काल ही प्रतिमा की सफाई कराने में जुटी है।
 
इस सिलसिले में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बलिया थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक किसी के गिरफ्तारी सूचना नहीं है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
अंत्येष्टि के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 60 लोग घायल