webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. blast in mobile

छात्र की जेब में रखे सेलफोन में धमाका

blast in mobile
कोयंबटूर। तिरुपुर जिले के धारापुरम नगर में 14 वर्षीय एक बच्चे की पैंट की जेब में रखे फोन में विस्फोट हो गया जिससे उसकी जांघों में गंभीर जख्म हो गए हैं।
 
पुलिस ने बताया कि नौवीं कक्षा का छात्र बालाराज ने स्कूल जाते वक्त मोबाइल फोन और उसका चार्जर अपनी जेब में रखा था। उन्होंने बताया कि फोन अचानक से फट गया जिससे उसकी जांघों में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने बताया कि बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, अब नहीं चलेंगे 20 साल पुराने वाणिज्यिक वाहन