webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. राम नवमी
  4. Shri Ram Navami 2021

श्रीराम नवमी पर दिन में 12 बजे बोलें यह राम मंत्र, प्रभु करेंगे हर संकट का अंत

Shri Ram
कौन सा राम मंत्र करेगा आपका हर काम आसान, यहां जानिए आज
 
वसंत नवरात्रि/चैत्र नवरात्रि में नवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। रामनवमी पर भगवान श्रीराम की अपने जन्म लग्नानुसार आराधना करने का अत्यधिक लाभ मिलता है। विशेषकर रामनवमी के दिन 12 बजे भगवान श्रीरामजी की इस विशेष मंत्र से आराधना करना चाहिए।
 
आइए जानें आपका मं‍त्र कौन सा है?
 
मेष लग्न : ॐ श्रीमंते नम:।
 
वृषभ लग्न : ॐ जैत्राय नम:।
 
मिथुन लग्न : ॐ दांताय नम:।
 
कर्क लग्न : ॐ सत्यव्रताय नम:।
 
सिंह लग्न : ॐ धन्वीने नम:।
 
कन्या लग्न : ॐ वेदांतसाराय नम:।
 
तुला लग्न : ॐ राजेन्द्राय नम:।
 
वृश्चिक लग्न : ॐ रघुपुंगवाय नम:।
 
धनु लग्न : ॐ वाग्मिने नम:।
 
मकर लग्न : ॐ खरध्वांसिने नम:।
 
कुंभ लग्न : ॐ सत्यवाचे नम:।
 
मीन लग्न : ॐ जीत मित्राय नम:।

श्री रामनवमी 2021  शुभ मुहूर्त 
 
बुधवार, 21 अप्रैल 2021
 
राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त: 11 बजकर 02 मिनट से 13 बजकर 38 मिनट तक
 
अवधि: 02 घंटे 36 मिनट 
 
सीता नवमी : 21 मई 2021  शुक्रवार
 
राम नवमी मध्याह्न का शुभ क्षण: 12 बजकर 20 मिनट
 
नवमी तिथि प्रारम्भ: अप्रैल 21, 2021 को 00 बजकर 43 मिनट से
 
नवमी तिथि समाप्त: अप्रैल 22, 2021 को 00 बजकर 35 मिनट तक