webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018
  4. Rajasthan assembly election

अशोक गहलोत ने किया कटाक्ष, राम में नहीं भाजपा की आस्‍था, चुनाव के समय आते हैं याद

Ashok Gehlot
अलवर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग चुनावों के समय ही राम को याद करते हैं जबकि इनकी राम में कोई आस्था नहीं है।


गहलोत ने आज अलवर जिले के बानसूर में कांग्रेस उम्मीदवार शकुंतला रावत के समर्थन में चुनाव सभा को संबोधित करने के बाद कहा कि भाजपा वाले हार के डर से बोखलाए हुए हैं। इनका हिन्दू से कोई लेना-देना नहीं है। उनकी राम में कोई आस्था नहीं है। चुनाव आते ही राम याद जाते हैं। जनता सबकुछ समझ गई है।

उन्होंने कहा कि अब हार का डर इतना सता रहा है कि चुनाव जीतने के लिए हनुमानजी की भी जाति बताने लगे हैं। रामगढ़ में भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार साफिया खान को नागिन बताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आहूजा की बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। वे कुछ भी कह सकते हैं। वे खुद लंकेश हैं।
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश में 1545 खराब VVPAT मशीनें बदली गईं