webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Madhya Pradesh assembly elections

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : मुरैना में प्रत्याशियों को किया गया नजरबंद

Madhya Pradesh assembly elections
मुरैना। मध्यप्रदेश के चंबल अंचल के मुरैना जिले में आज प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यहां कुछ दलों के प्रत्याशियों को नजरबंद कर दिया।


मुरैना से भाजपा प्रत्याशी एवं राज्य सरकार के मंत्री रूस्तम सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी रघुराज सिंह, बसपा के बलवीर सिंह डंडोतिया और एक-दो अन्य प्रत्याशियों को यहां विश्राम गृह में नजरबंद कर दिया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इनके आसपास हैं।

मुरैना जिले के सुमावली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के एदल सिंह कंसाना, भाजपा के बैजनाथ सिंह, सपा के सोबरन सिंह और बसपा के मानवेंद्र सिंह को भी यहां विश्रामगृह में रखा गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि इन प्रत्याशियों के क्षेत्र में घूमने से कानून व्यवस्था की स्थिति बन सकती है, इसलिए उन्हें एहतियात के तौर पर यहां विश्रामगृह में रखा गया है।
ये भी पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, भारत में जारी रहेगी मौत की सजा...