webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

Exit poll : पंजाब में अकाली दल-भाजपा का सूपड़ा साफ

Last Updated: Friday, 10 March 2017 (11:30 IST)
Widgets Magazine
चंडीगढ़। विधानसभा चुनावों को लेकर विभिन्न एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल के नतीजों में पंजाब में सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है, जबकि और 
आम आदमी पार्टी (आप) के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है।
11 मार्च को होने वाली मतगणना से पहले जारी किए गए एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक पिछले 10 साल से 
 
पंजाब की सत्ता पर काबिज अकाली दल-भाजपा गठबंधन दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सकेगा। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं।
 
पांच राज्यों के एक्जिट पोल रुझान

इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस को 62-71 जबकि ‘आप’ को 42-51 सीटें दी गई हैं, 
 
जबकि इंडिया टीवी-सी वोटर ने कांग्रेस को 41-49 और ‘आप’ को 59-67 सीटें हासिल करते दिखाया है। इंडिया न्यूज-एमआरसी और न्यूज 24-चाणक्य ने कांग्रेस को 55 और ‘आप’को 54 सीटें मिलने का पूर्वानुमान 
व्यक्त किया है।
 
Exit poll : यूपी में खत्म हो सकता है भाजपा का वनवास
सभी एग्जिट पोलों में दिखाया गया कि अकाली दल-भाजपा के गठबंधन को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी। बहरहाल, एग्जिट पोल के नतीजों से बेपरवाह अकाली दल-भाजपा गठबंधन ‘2012 की तरह’ चुनाव सर्वेक्षण  करने वाली एजेंसियों को धता बताने को लेकर आश्वस्त है।

पंजाब के मुख्यमंत्री और के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल ने दावा किया कि अकाली दल-भाजपा गठबंधन  72 सीटें जीतेगा। कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि पार्टी को 65 सीटें मिलेंगी और ‘आप’ ने करीब 100 सीटें जीतने का भरोसा जताया। पंजाब में 4 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए थे और 78.60 फीसदी मतदान हुआ था । 2012 के विधानसभा चुनावों में राज्य में 78.57 फीसदी मतदान हुआ था।
Exit poll : गोवा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार
Exit poll : मणिपुर में बन सकती है भाजपा सरकार

Read more on : पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 एक्जिट पोल भाजपा अकाली दल आम आदमी पार्टी कांग्रेस Congress Bjp Akali Dal Punjab Assembly Election 2017 Aam Aadmi Party