webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

Exit poll : यूपी में खत्म हो सकता है भाजपा का वनवास

Last Updated: Friday, 10 March 2017 (11:37 IST)
Widgets Magazine
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से भाजपा के लिए अच्छी खबर हो सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा यहां सबसे बड़े दल के रूप में उभरती दिख रही है। हालांकि बहुमत के लिए उसे संघर्ष करना पड़ सकता है। 
एबीपी एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी की 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 164 से 176 सीटें मिल सकती हैं, जो कि यूपी के हिसाब से जादुई आंकड़ा है। यहां समाजवादी पार्टी और गठबंधन को 156 से 169 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बसपा यहां 60 से 72 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रह सकती है। अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं। 
 
इंडिया टीवी सी वोटर के पोल के मुताबिक भाजपा को 155 से 167 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को 135 से 147 सीटें मिल सकती हैं। इस पोल में बसपा तीसरे स्थान पर जाती दिख रही है। बसपा को 81 से 93 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 8 से 20 सीटें जा सकती हैं।
Read more on : भाजपा कांग्रेस समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी Bjp Congress Samajwadi Party Bahujan Samaj Party उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 एक्जिट पोल Uttar Pradesh Assembly Elections 2017 Exit Poll