Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. Vaishakh Month 2023 Vrat-Tyohar List

वैशाख माह के व्रत और त्योहार की लिस्ट

Vaishakh Month 2023 Vrat-Tyohar List
शुक्रवार, 07 अप्रैल 2023 से पवित्र वैशाख मास (Vaishakh Month 2023) का शुभारंभ हो गया है। धार्मिक शास्त्रों में इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यतानुसार इस मास में गंगा स्नान, भगवान श्रीहरि नारायण विष्णु की उपासना की जाती है तथा इनकी उपासना करने वाले भक्तों को धन, सुख-समृद्धि तथा का मोक्ष प्राप्ति का वरदान मिलता है तथा जीवन की हर बाधा दूर हो जाती हैं। आइए यहां जानते हैं वैशाख मास के प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची- 
 
वैशाख मास 2023 : व्रत-त्योहार और विशेष दिवस की सूची
 
- शुक्रवार, 07 अप्रैल 2023, गुड फ्रायडे, विश्‍व स्वास्थ्य दि., कच्छापवतार
 
- रविवार, 09 अप्रैल 2023- संकष्टी चतुर्थी व्रत
 
- गुरुवार, 13 अप्रैल 2023- कालाष्टमी
 
- शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, बैसाखी पर्व, मेष संक्रांति, 
 
- रविवार, 16 अप्रैल 2023- वरुथिनी एकादशी व्रत
 
- सोमवार, 17 अप्रैल 2023- प्रदोष व्रत
 
- मंगलवार, 18 अप्रैल 2023- मासिक शिवरात्रि
 
- गुरुवार, 20 अप्रैल 2023- सूर्य ग्रहण 
 
- शनिवार, 22 अप्रैल 2023- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती
 
- रविवार, 23 अप्रैल 2023- विनायक चतुर्थी, शंकराचार्य जयंती
 
- गुरुवार, 27 अप्रैल 2023- गंगा सप्तमी
 
- शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023- माता बगलामुखी जयंती
 
- शनिवार, 29 अप्रैल 2023- सीता नवमी
 
- सोमवार, 1 मई 2023- मोहिनी एकादशी
 
- मंगलवार, 04 मई 2023- नृसिंह जयंती
 
- शुक्रवार, 05 मई 2023- बुद्ध पूर्णिमा तथा वैशाख पूर्णिमा व्रत मनाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें
वरुथिनी और मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?