webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Sun transit in aries 2023

मेष संक्रांति 2023 : क्या होगा जब सूर्य करेंगे मेष राशि में प्रवेश, जानिए महत्व और पुण्यकाल

Sun transit in aries 2023
Mesh Sankranti : सूर्य के मेष राशि में प्रवेश को मेष संक्रांति कहते हैं। यह आमतौर पर अप्रैल माह में होती है। इस बार यह संक्रांति 14 अप्रैल को होगी और इसी दिन से खरमास भी समाप्त हो जाएगा। सूर्य जब मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि में मौजूद होते हैं, तो उनकी यह स्थिति शक्तिशाली मानी जाती है। आओ जानते हैं सूर्यदेव का मेष राशि में भ्रमण काल, महत्व और पुण्यकाल।
 
मेष संक्रांति का महत्व : मेष संक्रांति को वर्ष की शुरुआत का समय भी माना जाता है। इस दिन को भारत के कई राज्यों में त्योहार के तौर पर मनाया जाता है। जैसे बंगाल में पोहेला बोइशाख, पंजाब में बैसाखी, ओडिशा में पाना संक्रांति आदि। खगोलशास्त्र के अनुसार मेष संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायन की आधी यात्रा पूर्ण कर लेते हैं। सौर-वर्ष के दो भाग हैं- उत्तरायण छह माह का और दक्षिणायन भी छह मास का। सूर्य का मेष राशि में प्रवेश सौरवर्ष या सोलर कैलेंडर का पहला माह है।
 
कब होगी मेष संक्रांति : 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार को दोपहर 02 बजकर 42 मिनट सूर्य का मेष राशि में गोचर होगा। 15 मई तक व इसी राशि में रहेंगे।
 
पुण्यकाल : सुबह 11:01 बजे से शाम को 06:55 तक। अवधि- 07 घण्टे 55 मिनट्स।
 
मेष संक्रांति का महा पुण्यकाल- दोपहर 01:06 बजे से शाम 05:17 बजे तक। अवधि- 04 घण्टे 11 मिनट्स।
 
मेष संक्रांति का क्षण- दोपहर 03:12 बजे।
 
मेष संक्रांति का फल : वस्तुओं की लागत सामान्य रहने वाली है। धन और समृद्धि में वृद्धि होगी। लोगों की सेहत में सुधार होगा, दो राष्ट्रों के बीच संबंधों में भी सुधार होगा। अनाज के भंडारण में भी वृद्धि होगी।