webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. indianamerican death in us

अमेरिका के स्टोर में गोलीबारी में एक भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति की मौत

वाशिंगटन
वॉशिंगटन। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में दो स्टोरों में एक व्यक्ति ने गोलीबारी की जिसमें  एक भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
शेरिफ के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को बर्नेट फेरी रोड पर हाई टेक क्विक  स्टॉप में 44 वर्षीय परमजीत सिंह को कई बार गोली मारी गई। उनकी मौके पर ही मौत  हो गई। उनके 2 बच्चे हैं, जो हाईस्कूल में पढ़ते हैं।
 
इस घटना के 10 मिनट बाद बंदूकधारी एक अन्य स्टोर में दाखिल हुआ। एल्म स्ट्रीट फूड एंड बिवरेज में बंदूकधारी ने पैसा लूटा और 30 वर्षीय क्लर्क पार्थे पटेल को गोली मार दी।  पटेल की हालत गंभीर है। संदिग्ध 28 वर्षीय राशद निकोलसन पर हत्या, लूटपाट, मारपीट, हथियार रखने और अपराध को अंजाम देने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। उसे फ्लॉयड  काउंटी जेल में रखा गया है।
 
एक स्थानीय अखबार के मुताबिक फ्लॉयड काउंट पुलिस के मेजर जेफ जॉन्स ने कहा कि अधिकारियों को मिले सुरक्षा वीडियो को देखने पर पता चला कि संदिग्ध स्टोर में गया, जहां उसने काउंटर के पीछे खड़े सिंह को तुरंत 3 गोलियां मारी। वहां एक महिला कर्मचारी भी खड़ी थी लेकिन वह घायल नहीं है। उन्होंने बताया कि स्टोर को लूटने की कोई कोशिश नहीं हुई। निकोलसन पहले भी अपराधों में लिप्त रहा है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
खूबानी में है खूब गुण, क्या आपको पता है?