webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. america citizenship

अमेरिकी नागरिकता हासिल करने की चाहत भारतीयों में सर्वाधिक

america citizenship
वॉशिंगटन। एक अध्ययन में पता चला है कि 2005 से 2015 के बीच प्रवासी भारतीयों ने  अमेरिकी नागरिकता हासिल करने में सर्वाधिक दिलचस्पी दिखाई।
 
पेव रिसर्च सेंटर ने बताया कि 2015 तक कम से कम 80 प्रतिशत प्रवासी भारतीयों ने  अमेरिकी नागरिकता हासिल करने में दिलचस्पी दिखाई, वहीं 2005 में यह आंकड़ा 69  प्रतिशत था। 10 वर्षों में इसमें 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। भारत के साथ ही इक्वाडोर  के लोगों ने भी अमेरिकी नागरिक बनने में दिलचस्पी दिखाई है।
 
इक्वाडोर में भी इसी अवधि में अमेरिकी नागरिकता हासिल करने वालों की संख्या में 12  प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पेव ने कहा कि वर्ष 2005 से 2015 तक भारत से अमेरिका की  नागरिकता लेने के पात्र आव्रजकों की संख्या 12 फीसदी की वृद्धि के साथ सर्वाधिक 80  प्रतिशत रही है।
 
अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के लिए प्रवासी को कम से कम 18 वर्ष का होना चाहिए,  वैध स्थायी निवासी के तौर पर वह देश में कम से कम 5 वर्ष रह चुका हो अथवा अमेरिकी  नागरिक से उसके विवाह को 3 वर्ष बीत चुके हों। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ठंड में पाएं कच्ची हल्दी के संग, चमकती सेहत-दमकता रंग