webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

नेवाडा, जहां के संग्रहालय बनाते हैं दीवाना

Widgets Magazine


यह सच है, नेवाडा में ऐसी विविधता भरी चीजें आने वाली हैं जिन्हें आपने कभी नहीं देखा होगा। एक चीज जिसकी यहां कोई कमी नहीं है, वह है इतिहास...यहां का बेहतरीन इतिहास। देश के सातवें सबसे बड़े राज्य के रूप में, निश्चित रूप से हमारा भूभाग विशाल है, जिसका इतिहास 16 काउंटी में फैला हुआ है। आकर्षक नियॉन, खंडहर बनी खदानों से भरपूर, अमेरिकी भारतीय लोगों की शानदार मौजूदगी, सैन्य अड्डे, खूबसूरत लोकोमोटिव, पशुपालन करने वाले लोग और यहां तक कि थोड़ा सा न्यूक्लियर नेवाडा भी आपको देखने मिल जाएगा. नेवाडा के इन संग्रहालयों में मिलने वाली इन 8 निशानियों के बारे में जानें जिनके बारे में आपको पता नहीं था।
 
1. नियॉन से भरपूर
नेवाडा, नि:संदेह दुनिया की नियॉन राजधानी है, लेकिन यह आज की आधुनिक दुनिया से कहीं परे है। इसकी आधुनिकतावादी चमक-दमक में रहकर, उसमें पूरी तरह से खो जाना मुश्किल नहीं है, लेकिन इनमें से कुछ प्रतिष्ठित स्थानों को पास से देखना दूसरी किसी भी चीज से अलग है। इन ऐतिहासिक खूबसूरत स्थानों के आगे खड़े रहकर कुछ शानदार फोटो लें और इस सुझाव पर अवश्य ध्यान दें-  रात में भ्रमण करें. एक ऐसी यात्रा जो इतनी आनंददायक है कि रैट पैक भी इसे स्वीकार करेगा।
 
 
2. शानदार एडॉब हट
नेवाडा के इतिहास की सबसे खास बात यह है कि अधिकांश मामलों में यहां एक नहीं बल्कि अनेकों चीजें हैं। लॉस्ट सिटी म्यूज़ियम अपने एडॉब हट्स की प्रतिकृतियों के साथ निश्चित रूप से उनसे जुड़ता है, जिन्हें 800 साल पहले मोआपा वैली कही जाने वाली पैतृक पुएब्लो के निवास की नकल करने के लिए बनाया गया है। पैतृक पुएब्लो द्वारा स्थापित वास्तविक एडॉब हट्स समुदाय मूल रूप से आधुनिक ओवरटन में बसता था। फिर, 1860 के दर्शक में उनके चले जाने के बाद, श्वेत लोगों की बसाहट उस जगह पर हो गई, जिसे सेंट थॉमस कहा जाता था, जिसे पर बाद में 1930 में हूवर डैम निगल गया था। [यानी पूरा का पूरा शहर लेक मीड में समा गया था] 
 
यह सेंट थॉमस के सभी निवासियों के लिए कहर की तरह था, जिसके एक नहीं बल्कि कई कारण थे। लेकिन खासतौर पर इसलिए क्योंकि उन्हें बाकी बचे मूल एडॉब हट्स से बेहद लगाव था। यहां तक कि वे उन्हें पेजेंट्स पर भी उपयोग करते थे! इसलिए, सिविल कंजर्वेशन कॉर्प्स ने 1930 के दशक में उन्हें गिराकर लॉस्ट सिटी म्यूज़ियम का निर्माण किया जो आज भी अपने एडॉब हट्स की प्रतिकृतियों के साथ शान से खड़ा है।
 
3. ऐतिहासिक फोर्थ वार्ड स्कूल
फोर्थ वार्ड स्कूल 1800 के दर्शक वाले विक्टोरिया-कालीन स्कूल का बचा हुआ एकमात्र उदाहरण है, और वह वर्जिनिया सिटी के ठीक बीचों-बीच है। जिसे कभी स्वयं मार्क ट्वेन ने “नेवाडा में अपनी तरह की सबसे शानदार संरचना” कहा था, आप कल्पना कर सकते हैं कि किस तरह इन शानदार रचनाओं को बचाने के लिए बेहतरीन प्रतिकृतियां बनाई गई होंगी। आज के मानकों के अनुसार, गर्मी और पानी की व्यवस्था करना काफी आम बात लगती है, लेकिन 1870 के दशक के दौरान यह बेहद आलीशान सुविधा हुआ करती थी। फोर्थ वार्ड स्कूल में गर्मी, हवा और स्वच्छता के लिए अत्याधुनिक प्रणाली लगाई गई थी, साथ ही सभी चारों मंजि‍लों पर पानी के पाइप भी बिछाए गए थे। आज जब आप इस पुनर्स्थापित ऐतिहासिक नगीने की यात्रा करें, तो वास्तविक, व्यक्तिगत स्टूडेंट डेस्क पर नजर डालें या 140 सालों से रख रखाव किए जा रहे पीने के पानी के फव्वारे को देखें।
 
Read more on : नेवाडा संग्रहालय दर्शनीय स्थल टूरिज्म नेवाडा इतिहास एनआरआई Nri देश-विदेश Nevada History Tourism Of Nevada Museum Of Nevada Hinstorical Places Of Nevada