webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Digvijay Singh controversial statement

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, विहिप ने उस ढांचे को गिराया, जहां राम की पूजा होती थी

Digvijay Singh
छतरपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद मसले पर विवादित बयान देते हुए कहा कि विश्व हिन्दू परिषद ने अयोध्या में वर्ष 1992 में उस ढांचे को गिराया था, जहां मर्यादा पुरुषोतम राम की पूजा होती थी।
 
दिग्विजय ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'विश्व हिन्दू परिषद ने उस ढांचे को गिराया है जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पूजा होती थी।'
 
दिग्विजय ने कहा, 'मैं ओरछा के राजाराम मंदिर में दर्शन करने पहली बार नहीं गया। उसको अयोध्या से जोड़कर आप राजाराम का महत्व कम कर रहे हैं। मैं पिछले 40 साल से वहां दर्शन करने जा रहा हूँ। उसे राम मंदिर के विवादित मसले से ना जोड़ें।' 
 
उन्होंने कहा, 'मैं तो ये कहता हूँ कि वह ढांचा गिराया जहां पहले तक पूजा हो रही थी, तो ढांचा गिराने का उद्देश्य क्या था? इसलिए हम विश्व हिन्दू परिषद पर आरोप लगाते हैं कि आपने जहां राम मंदिर के रूप में पूजा हो रही थी, उस ढांचे को गिराकर राम के सम्मान को अपमानित किया।' (भाषा)