webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah

अमित शाह ने पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिलदेव से संपर्क किया

Amit Shah
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनोन्मुखी कार्यों के जनता का समर्थन हासिल करने के लिए पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिलदेव से शुक्रवार शाम यहां उनके निवास पर भेंट की।
 
 
शाह शाम करीब 7.30 बजे उनके सुंदर नगर स्थित आवास पर पहुंचे और उन्होंने कपिलदेव को पेन ड्राइव में मोदी सरकार की उपलब्धियों की एक पुस्तिका और साहित्य सौंपा। भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें सरकार के न्यू इंडिया के विजन की भी जानकारी दी।
 
शाह ने व्यापक व्यक्तिगत संपर्क अभियान 'संपर्क फॉर समर्थन' की शुरुआत 29 मई को की थी और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग तथा प्रसिद्ध संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप से उनके घर जाकर मुलाकात की थी। इस अभियान के तहत शाह, मोदी सरकार की उपलब्धियों और शुरू किए गए अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं को लेकर कम से कम 50 प्रतिष्ठित एवं आम लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे।
 
ज्ञात हो कि भाजपा ने सरकार के काम पर जागरूकता पैदा करने और जनता के समर्थन के लिए व्यापक व्यक्तिगत संपर्क अभियान 'संपर्क फॉर समर्थन' प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अभियान के तहत 'नमो एप' के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत कर रहे हैं और उनके अनुभवों से रू-ब-रू हो रहे हैं।
 
'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के लगभग 4,000 प्रमुख कार्यकर्ता 1 लाख से अधिक प्रतिष्ठित लोगों से व्यक्तिगत संपर्क करेंगे और मोदी सरकार की उपलब्धियों पर उनके साथ चर्चा करेंगे। पार्टी अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक, हर पार्टी कार्यकर्ता इस पहल में भाग ले रहे हैं।
 
4,000 प्रमुख कार्यकर्ताओं में केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपानीत सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मौसम अपडेट: उत्तराखंड में फटे बादल, उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश, गर्मी से राहत