Publish: Tue, 19 Dec 2017 (15:57 IST)Updated: Tue, 19 Dec 2017 (15:58 IST)
नई दिल्ली। भाजपा सांसद बी श्रीरामुलु के आवास में मंगलवार तड़के आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब साढ़े पांच बजे सांसद के शयनकक्ष में रखे एक सोफा में आग लग गई। दो दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।