webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव 2017
  4. Assembly election results Rajnath Singh

विधानसभा चुनाव परिणामों पर बोले राजनाथ सिंह

Assembly election results
नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में भाजपा के पक्ष में रूझान के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने आज कहा कि परिणाम मोदी सरकार की नीतियों का अनुमोदन है। उन्होंने इसपर जोर दिया कि भाजपा दोनों राज्यों में बड़ी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हमें दोनों राज्यों में बहुमत मिलेगा और सरकार बनाएंगे। यह पूछने पर कि क्या परिणाम मोदी सरकार की नीतियों का अनुमोदन है, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हां बिल्कुल। यह सरकार का अनुमोदन है। भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर भी यही विचार रखते हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री का कहना है कि आज की राजनीति का मंत्र विकास है। इसलिए जनता मोदीजी के साथ है। 
ये भी पढ़ें
Live Election Result : गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम