webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. motocross championship in Indore

इंदौर में रफ्तार का रोमांच, राइडरों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

motocross championship
इंदौर। राइडरों द्वारा दिखाए जा रहे हैरतअंगेज कारनामों ने दर्शकों को दांतों तले अंगुलियां दिखाने को मजबूर कर दिया। इंदौर रेसिंग क्लब द्वारा आयोजित अंतरराष्‍ट्रीय मोटो क्रॉस चैंपियनशिप को देखने बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। 
 
राइडरों को बाधाओं पर जंप लगाते देख दर्शक रोमांचित हो उठे। कई राइडरों ने 35 फीट से भी अधिक की छलांग लगाई। अंडर 14 वर्ज की रेस में नन्हें राइडरों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। पहले दिन आठ इवेंटों के मुकाबले हुए। इसमें देश विदेश से आए राइडरों ने अपनी रफ्तार से समां बांधा। 

पहले दिन आकर्षण का केंद्र पांच साल का विराज रहा। उसने 50 सीसी की बाइक पर अपने जांबाज प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया। 
 
ये भी पढ़ें
ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर 2 लोगों के बीच झगड़े से अफरा-तफरी