>
webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. crime news indore

कॉलगर्ल उपलब्ध कराती थी यह वेबसाइट, संचालक गिरफ्तार

crime news
इंदौर। एस्कॉर्ट सर्विसेस वेबसाइट के माध्यम से विदेशी मॉडल और कॉलगर्ल उपलब्ध करवाने वाले संचालक को साइबर सेल ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
 
आरोपी ने शहर के चर्चित देह व्यापारी सागर उर्फ सेंडो के साथ मिलकर एक वेबसाइट बनाई थी। यह वेबसाइट भारत सहित 10 देशों की कॉलगर्ल उपलब्ध कराने का दावा करती थी। 
 
एसपी साइबर सेल जितेंद्र सिंह ने बताया कि देह व्यापारी वेबसाइट पर कॉलगर्ल और मॉडल की प्रोफाइल बनाते थे। उनके अश्लील फोटो के साथ डिटेल और नंबर देते थे। आरोपी ग्राहकों से फोन पर ही लड़की, रुपए और स्थान तय कर लेते थे। वेबसाइट सेंडो जैन चलाता था। उसे 13 फरवरी 2017 को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी गैर मौजूदगी में आरोपी हर्षल इसे चलाने लगा।
ये भी पढ़ें
पेड़ से जंजीर में बंधी थी आठ साल की बच्ची