webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Governor Anandiben Patel, Sagar Yatra

राज्यपाल आनंदीबेन की गाड़ी से टकराई गाय...

Governor Anandiben Patel
मध्यप्रदेश के सागर जिले में बुधवार को उस समय एक बड़ी चूक सामने आई, जब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की कार से एक गाय टकरा गई। गाय के टकराने से राज्यपाल की गाड़ी के गेट में गड्‍ढा हो गया। हालांकि इस हादसे में राज्यपाल समेत किसी को भी चोट नहीं आई है।


गौरतलब है कि राज्यपाल आनंदीबेन दो दिवसीय प्रवास पर सागर आई हुई हैं। यह घटना उस समय हुई जब राज्यपाल सर्किट हाउस से पंतनगर में एक स्कूल का अवलोकन करने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तहसीली के पास यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।