webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Anandiben Patel, Madhya Pradesh, Children

बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य पर ध्यान दें : आनंदीबेन

Anandiben Patel
भोपाल। मध्यप्रदेश की नवनियुक्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो बच्चे आगे पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें पूर्ण सहयोग दिया जाए।


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्रीमती पटेल ने आज प्रात: राज्यपाल का पद ग्रहण करने के बाद सबसे पहले अंकुर आंगनबाड़ी केन्द्र तथा बाल निकेतन जाकर बच्चों से भेंट कर मिठाई और फल वितरित किए। उन्होंने वहां बच्चों से उनकी शिक्षा तथा खानपान के बारे में जानकारी ली।

राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो बच्चे आगे पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें पूर्ण सहयोग दिया जाए। जो बच्चे किसी कारणवश स्कूल जाने से वंचित हैं, उन्हें स्कूल भेजा जाए। इन बच्चों के नेतृत्व में हमारा देश विश्व का महान राष्ट्र बनेगा।

श्रीमती पटेल ने बाल निकेतन के बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग तथा चित्रकारी का अवलोकन किया। राज्यपाल को बच्चों द्वारा तैयार शॉल चुनरी भेंट की गई। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
...तो क्या एक लीटर पेट्रोल के दाम 100 रुपए तक पहुंच जाएंगे?