Fri, 3 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Gold Kalash from temple theft

किले में प्राचीन मंदिर के शिखर पर लगा करोड़ों का कलश चोरी

Gold Kalash
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में किले स्थित मंदिर के शिखर पर लगा करोड़ों का सोने का कलश अज्ञात चोर ले उड़े। 
 
पिछोर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आरपी मिश्रा ने बताया कि खनियाधानां रियासत के किले में बने 15वीं शताब्दी के प्राचीन मंदिर के शिखर पर लगा कलश बुधवार रात अज्ञात लोगों ने गायब कर दिया। पुलिस दल तथा डॉग स्क्वाड ने मौके पर जाकर कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह कलश कई किलो सोने से बना था।
 
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व खनियाधानां रियासत के राजा खलक सिंह के पूर्वजों द्वारा इस मंदिर का निर्माण किया गया था। अंग्रेजों के शासनकाल में महाराजा खलक सिंह ने चंद्रशेखर आजाद को अपनी रियासत में रखकर उनका अज्ञातवास यहां पूरा कराया था, जिसके कारण उन्हें अंग्रेजों ने उन्हें पद से हटा दिया था।
 
खनियाधाना रियासत का ऐतिहासिक महत्व भी रहा है और तब से किले में बने इस मंदिर की स्थानीय क्षेत्र में काफी मान्यता है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
उत्तर कोरिया बना रहा है परमाणु सामग्री, अमेरिकी विदेश मंत्री ने सीनेट से कहा