
कहते हैं कि नाम में क्या रखा है, नाम कुछ भी हो सकता है। लेकिन कभी-कभी हमारा नाम कई मायनों में शुभ फलदायी नहीं होता है और सफलता के मार्ग में बाधा का भी कारण बन सकता है।
कई लोग गलत-सलत नाम रख लेते हैं व बड़े होने पर भी घरेलू जिंदगी में भी उसी नाम से पुकारा जाता है, जो नेमोलॉजी के हिसाब से गलत होता है। कई लोगों के चंटी, कालू, लालू आदि इस प्रकार के नाम उनके जीवन में बाधा का कारण बनते हैं। यदि हम पहले से ही शुभ फलदायी नाम रख लें तो अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।
उदाहरणत: 'कश्मीर', जो न्यूमरोलॉजी के हिसाब से 18 अंक का है, गलत है। यदि 'काश्मीर' नाम हो तो अंक अनुसार 19 अंक होते हैं, जो शुभ है। जम्मू न्यूमरोलॉजी और नेमोलॉजी के हिसाब से 16 अंक आते हैं, जो सामान्यत: मध्यम अंक आता है।
फिल्म 'जंगली' में भी 'कश्मीर की कली...' नहीं बल्कि 'काश्मीर की कली...' ही गाया गया था, जो सुपरहिट रहा।
यदि आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है, व्यवसाय में निरंतर नुकसान में चल रहे हैं या उन्नति या प्रसिद्धि नहीं पा रहे हैं तो अपना नाम बदलकर उन्नति पा सकते हैं, वहीं अपने व्यावसायिक नाम में मामूली हेरफेर कर अपने व्यापार को प्रगति की ओर अग्रसर कर सकते हैं, अपने नाम को सार्थक बना सकते हैं और यश-प्रतिष्ठा के भागी बन सकते हैं। नाम को थोड़ा बदल कर उन्नति के रास्ते पर जा सकते हैं।
अंग्रेजी वर्णमाला जैसे 'ए' से लेकर 'जेड' तक के अक्षरों का अलग-अलग अंक निर्धारित है। आप अपने नाम को इस वर्णमाला में देखकर अंक जोड़ें व प्रतिकूल होने पर थोड़ा हेरफेर कर उसे अनुकूल बनाया जा सकता है।
अगले पृष्ठ पर देखें अंग्रेजी वर्णमाला और उनके अंक

