Fri, 3 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. लाल किताब
  4. Budh grah in 10th house lal kitab

बुध यदि है दसवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

budh grah in tenth house lal kitab
कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह कन्या में उच्च, मीन में नीच का होता है। लाल किताब में छठे भाव में शनि बली और बारहवें भाव में मंदा होगा। चंद्र और मंगल के साथ एवं इनकी राशियों में बुरा फल देता है। लेकिन यहां दसवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
कैसा होगा जातक : ऐसा व्यक्ति नास्तिक हो सकता है। जी हुजूरी करने वाला शरारती और मतलब परस्त भी हो सकता है। पैत्रक संपत्ति का मालिक। बुध यहां अच्छा है तो जातक सत्यवादी, गुणवान, प्रसिद्ध और विद्वान होगा। जातक साहित्य, शिल्पकला, लेखन, मध्यस्थ और साहूकारी आदि व्यपारों के माध्यम से भी आजीविका चला सकता है। आप जिस भी काम को करेंगें उसेमें सफलता मिलेगी।
 
5 सावधानियां :
1. माता पिता और गुरुजनों का अपमान ना करें।
2. धार्मिक बने रहें या धर्म का मजाक ना उड़ाए। 
3. झूठ ना बोलें।
4. मांस-मदिरा से परहेज करें।
5. जुबान का चसका न रखें अन्यथा बहुत तेजी से शरीर का क्षरण होने लगेगा।
 
क्या करें : 
1. रोज मंदिर जाएं।
2. रोज हनुमान चालीसा पढ़ें।
3. आचरण को शुद्ध बनाए रखें।
4. बुधवार या गुरुवार का उपवास करें।
5. मंदिर में चावल और दूध दान करें।
ये भी पढ़ें
राधा रानी के जीवन की 10 अनजानी बातें