webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. लाल किताब
  4. Budh grah in 7th house lal kitab

बुध यदि है सातवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

budh grah in seventh house lal kitab
कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह कन्या में उच्च, मीन में नीच का होता है। लाल किताब में छठे भाव में शनि बली और बारहवें भाव में मंदा होगा। चंद्र और मंगल के साथ एवं इनकी राशियों में बुरा फल देता है। लेकिन यहां सातवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : यहां बुध के होने का अर्थ व्यक्ति लेखन में रुचि रखने वाला हो या न हो फिर भी कलम की शक्ति रखेगा। कुल खानदान को तारने वाला और सौभाग्यशाली होगा।
 
5 सावधानियां :
1. अपने जीवनसाथी से अच्छा संबंध रखें।
2. धन जमा करने की प्रवृत्ति डालें।
3. साझेदारी का व्यापार ना करें।
4. मदिरा, जुए, सट्टे के कार्यों से बचें।
5. बेटी, बहन, बुआ और साली से अच्छे संबंध रखें।
 
क्या करें : 
1. दुर्गा माता की पूजा करें।
2. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
3. साबूत हरे मूंग का दान करें।
4. पर्व विशेष पर कन्याओं को भोजन कराएं।
5. बुध के साथ मंगल या सूर्य हो तो उपाय करें।
ये भी पढ़ें
कृष्णा की वैजयंती माला कैसी थी, जानिए 5 रहस्य