webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. sharad purnima poem

शरद पूर्णिमा पर हिन्दी कविता...

sharad purnima
पूनम की चांदनी आज खिलेगी,
बरसेंगे अमृत मोती।
रोग-दोष छूमंतर होंगे,
खिलेगी जैसे ज्योति।
 
सोलह कला समाहित होंगे,
टिम-टिम करेंगे तारे। 
जिस पर चंदा करेंगे कृपा,
जन होंगे बड़े निराले।
 
महक उड़ेगी नभ मंडल तक,
जब लहराएगी चोटी।
रोग-दोष छूमंतर होंगे,
खिलेगी जैसे ज्योति। 
 
भ्रमण करेगी लक्ष्मी माताजी,
स्वागत करेगी रजनी।
धनी पापमुक्त मानव होंगे,
मिट जाएगी कजरी।
 
पूजा-पाठ सब भक्त करेंगे,
चलती रहेगी रोजी-रोटी। 
रोग-दोष छूमंतर होंगे,
खिलेगी जैसे ज्योति। 

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0