webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. poem on pudina

बाल गीत : हरा पुदीना

poem on pudina
अरी जरीना, कह री मीना।
देख हमारी क्यारी में यह,
भीना-भीना, हरा पुदीना।
 
देख-देख यह, कैसा छितरा।
रिमझिम-रिमझिम, पानी में यह,
दिखता कैसा निखरा-निखरा।
खरा नगीना, हरा पुदीना।
 
इसकी गंध, बहुत ही भाई।
दादी मां तो कहती इसमें,
पेट दर्द की छुपी दवाई।
हंसकर पीना, हरा पुदीना।
 
सिलबट्टे पर तो है बटनी।
खट्टी-मिट्ठी मन भावन यह,
आम पुदीना की अब चटनी।
बहा पसीना, हरा पुदीना।
 

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0