• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Happy Christmas poem
Last Updated : Wednesday, 24 December 2025 (14:43 IST)

क्रिसमस पर कविता: परियां उतरीं आसमान से

Happy Christmas poem
परियां उतरीं आसमान से
चॉकलेट हाथों में लेकर,
परियां उतरीं आसमान से।
कुछ आईं हैं पंख लगाकर,
कुछ उतरीं हैं वायुयान से।
 
बोलीं सांता क्लॉज मिले थे,
चॉकलेट तुमको भिजवाए।
अभी व्यस्त हैं इस कारण से,
तुमसे मिलने न आ पाए।
 
पर संदेशा भिजवाया है,
गलियां सड़कें साफ़ कराना।
क्रिसमस पर सब बच्चे मिलकर,
अपना भारत स्वच्छ बनाना।
 
देखेंगे सब साफ़ सफाई,
वाला भारत संत निकोलस।
देश साफ़ सुथरे भारत को,
हो जाएंगे सच में वे खुश।
 
ऐसा कहकर उन परियों ने,
चॉकलेट भरपूर लुटाए।
लाल गुलाबी पीले नीले,
सब बच्चों पर फूल गिराए।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है।)ALSO READ: बाल गीत : आज मनाना क्रिसमस डे
ये भी पढ़ें
Atal Bihari Vajpayee Jayanti: अटल बिहारी वाजपेयी, एक महान नेता और भारतीय राजनीति के आइकॉन