• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. childrens poems on Christmas
Last Updated : Wednesday, 24 December 2025 (14:41 IST)

बाल गीत : आज मनाना क्रिसमस डे

Childrens songs on Christmas Day
डोर वैल की ट्रिन-ट्रिन सुनकर,
मीना ने दरवाजा खोला।
बाहर सांताक्लाज़ खड़े थे,  
टांगे थे कंधे पर झोला।
 
हाथ बढ़ाकर बोले बेटी,
आओ हमसे हाथ मिलाओ।
हैप्पी क्रिसमस बोलो हंसकर  ,
ढेर खिलोने लेकर जाओ। 
 
चॉकलेट हैं बिस्कुट भी हैं,
और टॉफियां भी लाया हूं।
चमकीले बल्बों से जगमग,
क्रिसमस ट्री लेकर आया हूं।
 
सभी पड़ोसी बच्चों को झट,
दे आवाज़ बुला लो मीना।
आज मनाना क्रिसमस डे है,
आज हमें मस्ती में जीना।
 
ढेरों बच्चे हुए इकट्ठे,
सांता क्लाज़ झूमकर नाचे।
खेल खिलोने बिस्कुट टॉफी,
बच्चों को जी भरके बांटे।
क्रिसमस ट्री लेकर आया हूँ।
 
सभी पड़ोसी बच्चों को झट,
दे आवाज़ बुला लो मीना।
आज मनाना क्रिसमस डे है,
आज हमें मस्ती में जीना।
 
ढेरों बच्चे हुए इकट्ठे,
सांता क्लाज़ झूमकर नाचे।
खेल खिलोने बिस्कुट टॉफी,
बच्चों को जी भरके बांटे।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है।)
 
ये भी पढ़ें
क्रिसमस पर कविता: परियां उतरीं आसमान से