webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Crow Poems

बाल गीत : कौआ चाचा

Crow Poems
कौआ चाचा नहीं आजकल,
तुम छत पर क्यों आते?
कांव-कांव चिल्ला-चिल्लाकर,
हमको नहीं जगाते।
 
कौआ बोला सुनो भतीजे,
शहर नहीं अब भाते।
हवा बहुत जहरीली है,
हम सांस नहीं ले पाते।
 
क्यों न ढेरों पेड़ लगाकर,
हवा शुद्ध करवाते।
ईंधन वाला धुआं मिटाकर,
पर्यावरण बचाते।
 
ये भी पढ़ें
सम-विषम अर्थात जलाओ पराली बुझाओ दिवाली

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0