webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Childrens poem

बाल कविता : पहले सीखो रुपए कमाना

Children's poem
मम्मी मेरा ब्याह कराना,
छोटी सी एक दुल्हन लाना।
 
घर के सारे नियम कायदे, 
उसको जल्दी ही समझाना।
 
मेरे नोट्स बनाना होंगे,
उसको यह स्पष्ट बताना।
 
बड़े प्यार से प्रति दिन मुझको, 
उसे पड़ेगा चाय पिलाना।
 
उसे सिखाना होगा मम्मी,
मेरी ड्रेस प्रेस करवाना।
 
होम वर्क भी करना होगा, 
उसको अच्छी तरह सिखाना।
 
नहीं चलेगा मम्मी उसका, 
बात-बात में टांग अड़ाना।
 
बदले में उसको दूंगा मैं,
खटमिट्ठे बिस्कुट रोजाना।
 
मम्मी बोली बड़े प्रेम से, 
नहीं कठिन शादी करवाना।
 
पढ़ लिख कर पर प्यारे बेटे,
पहले सीखो रुपए कमाना।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
ये भी पढ़ें
एग्जाम में अच्छे नंबर लाने के लिए बच्चों को जरूर सिखाएं ये बातें