मजेदार गीत : मक्खे
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
मक्खी के दादाजी मक्खे,
अभी-अभी भागे गुड़ चख के।
जरा देर में फिर आ धमके।
बैठ गए हैं गुड़ पर जमके।
आह! नहीं अब उनकी खैर।
चिपक गए गुड़ में सब पैर।
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)