webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. sara white

अनोखी डॉक्टर, जो बिना कपड़ों के करती हैं मरीजों का इलाज

psychiatrist
न्यू यॉर्क। कहते हैं कि डॉक्टर के पास हर मर्ज की दवा होती है और अगर सही मौके पर आपका मर्ज डॉक्टर को पता चल जाए तो ज्यादातर लोग बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक ऐसी डॉक्टर भी हैं जिसे देखते ही लोगों की बीमारी दूर हो जाती है जिसके पीछे की वजह उसका न्यूड होकर इलाज करना हैं। 
 
भले ही पढ़ने में यह आपको थोड़ा अजीब जरूर लगे लेकिन यह बात एकदम सही है। इस डॉक्टर का नाम साराह व्हाइट है जो महज 24 साल की हैं। वे एक मनोचिकित्सक डॉक्टर हैं और न्यू यॉर्क में रहती हैं। इस डॉक्टर का इलाज का तरीका एकदम अलग है। वे अपने मरीजों का इलाज बिना कपड़े पहनकर करती है। 
 
इस वजह से उनसे मुलाकात करने के लिए मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगती हैं। हालांकि साराह मरीज को अपने अस्पताल में बुलाकर नहीं वरन् ऑनलाइन इलाज करती हैं। इलाज करने के अजीबोगरीब तरीकों के पीछे साराह की वजह भी अलग है। साराह के मुताबिक वह दुनिया के महान चिकित्सक फ्रायड की थ्योरी के अनुरुप इलाज कर रही हैं। 
 
इस थैरेपी के अनुसार वे पुरुषों की यौन कुंठा को बाहर निकालती हैं। ऐसा करने पर पुरुषों के मन में दबी हुई यौन इच्छाएं बाहर आ जाती हैं। साराह अपने मरीजों का इलाज वेबकैम के जरिए करती हैं। इससे वे उनसे जल्दी से विशेष संबंध बना लेती है और उनके मन में छिपी भावनाओं का पता लगाती है। इस खास तरीके को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं फीस की बात की जाए तो उनके एक सेशन की कीमत 7000 रुपए हैं। 
ये भी पढ़ें
आप भी ट्‍विटर के जरिए हो सकते हैं गुजरात महायुद्ध में शामिल