webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. ayushi dixit kathak dancer

आयुषी दीक्षित की खजुरोह डांस फेस्टिवल एकल प्रस्तुति

ayushi dixit kathak dancer
इंदौर। शहर की कथक नृत्यांगना आयुषी दीक्षित खजुराहो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय डांस फेस्टिवल में 24 फरवरी को प्रस्तुति देंगी। 
 
आयुषी भारत की सबसे कम उम्र की कलाकार होंगी जो 20 से 26 फरवरी तक आयोजित होने जा रहे खजुराहो डांस फेस्टिवल में एकल प्रस्तुति देंगी। 
 
अब तक विभिन्न आयोजनों में पुरस्कार जीत चुकीं आयुषी ने 6 वर्ष की उम्र में ही शमा भाटे के सान्निध्य में कथक का प्रशिक्षण शुरू किया था। वे अलग अलग मंचों और कार्यक्रमों  में नृत्य प्रस्तुति दे चुकी हैं।   
 
आयुषी वर्ष 2014 में कलर्स टीवी पर प्रसारित इंडिया गॉट टैलेंट सीजन 5 की विजेता रह चुकी हैं साथ ही उन्होंने 2014 अंतर जिला कॉलेज प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। आयुषी को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में तीसरा स्थान मिला था। इनके अलावा भी वे कई पुरस्कार जीत चुकी हैं।