Wed, 1 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. होली
  4. Rang Panchami celebration

रंगों के इस त्योहार पर कुछ इस तरह करें रंगपंचमी की तैयारी...

Rang Panchami celebration
* रंगपंचमी पर सूखे रंगों का अधिक प्रयोग करें।


 
* प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। वे आसानी से साफ हो जाते हैं।
 
* रंगपंचमी पर गुब्बारों में पानी भरकर न खेलें। 
 
* जब होली खेलना पूरा हो जाए तभी नहाने जाएं। बार-बार नहाने से पानी बरबाद होता है।
 
* घर के बाहर होली खेलें। घर में होली खेलने से घर गन्दा होगा तथा उसे धोने में अतिरिक्त पानी खर्च होगा। 
 
* पुराने व गहरे रंगों वाले कपड़े पहनें ताकि आसानी से धोया जा सके। 
 
* खेलने से पहले अपने बालों में तेल लगा लें। इसकी वजह से चाहे जितना भी रंग बालों में लगा हो एक ही बार धोने पर निकल जाता है। 
 
* अपनी त्वचा पर भी कोई क्रीम या लोशन लगाकर बाहर निकलें, इससे आपकी त्वचा रासायनिक रंगों के प्रभाव से खराब नहीं होगी। 
 
* बालों में तेल और त्वचा पर क्रीम लगाना भूल भी गए हों तो होली खेलने के तुरन्त बाद रंग लगी त्वचा और बालों पर थोड़ा नारियल तेल हल्के मलें, रंग निकलना जाएगा। 
 
ये भी पढ़ें
रंगपंचमी पर फाग यात्रा में शामिल होंगे हुरियारे, खूब उड़ेगा गुलाल...