Sun, 5 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. होली
  4. Holika dahan Ujjain mamakal mandir

श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में 17 मार्च को संध्‍या आरती के पश्‍चात होगा होलिका दहन

Ujjain Holi
उज्जैन। उज्जैन में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में 17 मार्च गुरुवार को होलिका दहन और 18 मार्च शुक्रवार को धुलेंडी का पर्व मनाया जाएगा। हर साल महाकाल परिसर में धूमधाम से होली मनाई जाती है। इस बार भी यह पर्व धूमधाम से मनाएगा जाएगा।
 
 
- श्री महाकालेश्‍वर भगवान की सायं आरती में सर्वप्रथम बाबा को गुलाल अर्पित किया जाएगा।
 
- सायं आरती के पश्‍चात श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रांगण में ओमकारेश्‍वर मंदिर के सामने होलिका के विधिवत पूजन-अर्चन के पश्‍चात होलिका दहन किया जाएगा।
 
- 18 मार्च धुलंडी के दिन प्रातः 4 बजे भस्मार्ती में सर्वप्रथम बाबा श्री महाकालेश्वर को मंदिर के पुजारी-पुरोहितों द्वारा रंग व गुलाल लगाया जाएगा। 
 
- श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री गणेश कुमार धाकड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च से परम्‍परानुसार ज्‍योर्तिलिंग श्री महाकालेश्‍वर भगवान की आरतियों के समय में चैत्र कृष्‍ण प्रतिपदा से अश्विन पूर्णिमा तक परिवर्तन होगा।
 
आरती का समय :
 
प्रथम भस्‍मार्ती– प्रा‍त: 04:00 से 06:00 बजे तक।
द्वितीय दद्योदक आरती– प्रा‍त: 07:00 से 07:45 बजे तक।
तृतीय भोग आरती– प्रा‍त: 10:00 से 10:45 बजे तक।
चतुर्थ संध्‍या पूजन– सायं 05:00 से 05:45 बजे तक।
पंचम संध्‍या आरती– सायं 07:00 से 07:45 बजे।
शयन आरती– रात्रि 10:30 ये 11:00 बजे तक होगी।
उपरोक्‍तानुसार भस्‍मार्ती एवं शयन आरती अपने निर्धारित समय होगी। 
ये भी पढ़ें
उज्जैन में 5 हजार कंडों से होता है होलिका दहन, अनूठा है होली जलाने का अंदाज