webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. होली
  4. Holi Shubhkamna sandesh

रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार... होली के इन संदेशों को भेजकर मनाइए रंगों का त्योहार

holi poem
happy holi 2025 wishes : होली का त्योहार रंगों और खुशियों का प्रतीक है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशियां बांटते हैं। इस बार 14 मार्च को खेलने वाली होली यानी कि धुलेंडी का पर्व मनाया जाएगा। यह त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। होली के इस खास मौके पर आप भी अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को इस आलेख में दिए प्यारे बधाई संदेश भेजकर उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं।

होली के बधाई संदेश
रंगों से भरी पिचकारी, प्यार से भरा गुलाल।
मुबारक हो आपको होली का ये रंगीन त्योहार!

राधा के रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार।
होली मुबारक हो!

मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार,
वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार।
मुबारक हो आपको होली का त्योहार!

होली के दिन ये मुलाक़ात याद रहेगी,
रंगों की ये बरसात याद रहेगी।
आपको हमेशा मिलती रहे ऐसी खुशियाँ,
ये मेरी भगवान से हर बार प्रार्थना रहेगी।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

होली का गुलाल हो, रंगों की बहार हो,
गुझिया की मिठास हो, एक दूसरे का साथ हो।
होली मुबारक हो!

होली के दिन की ये मुलाकात याद रहेगी
रंगों की ये बरसात याद रहेगी
आपको मिले रंगीन दुनिया ऐसी हमेशा
ये मेरी दुआ रहेगी… होली की शुभकामनाएं

ऐसे मनाना होली का त्योहार
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार
ये है मौका अपनों को गले लगाने का
तो गुलाल और रंग लेकर हो जाओ तैयार

रंगों का त्योहार आया है, हजारों खुशिया लाया है
कोई हमसे पहले न कह दे आपको, इसलिए
शुभकामनाओं के रंग आपको भिजवाया है

रीत का रंग पीला, नेह का रंग नीला
हर्ष का हरा, लावण्य की लाली,
प्रेम के जल में हमने मिला ली,
उस रंग से मैं खुद को रंग दूं
इसको रंग दूं उसको रंग दूं
आपको होली की मंगलकामनाएं

लाल रंग सूरज से
नीला रंग आसमान से
हरा रंग हरियाली से
गुलाबी रंग गुलाब से
तमाम खुशियां मिलें आपको
ये दुआ करते हैं हम दिल से
चांद की चांदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार

खा के गुजिया,
पी के भंग,
लगा के थोड़ा थोड़ा सा रंग,
बजा के ढोलक और मृदंग,
खेलें होली हम तेरे संग.
होली मुबारक

गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणें,खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार.

वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार

पिचकारी की धार,
गुलाल की बौछार,
अपनों का प्यार,
यही है यारों होली का त्योहार.
हैप्पी होली…

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी ,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी ,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली
मुबारक हो आपको
रंगों भरी होली

होली के इस पर्व पर
लगे रंग हर गाल
राष्ट्र रंग सब में रमे
हर घर हो खुशहाल

रास रचाए गोकुल में कन्हैया
होली में बन जाए रंग रसिया
सजाएं रंगों का साज हर एक द्वारे
आज भी गोपियां रंग लिए कान्हा की राह निहारें
होली की मंगल शुभकामनाएं

रंगों से भी रंगीन ज़िंदगी हमारी
रंगीली रहे ये बंदगी हमारी
कभी न बिगड़े ये प्यार की रंगोली
ऐ मेरे यार तुझे मुबारक हो ये होली
होली की शुभकामनाएं

राधा का रंग कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी
यह रंग ना जाने कोई जात, ना कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भरी होली

होली आने वाली है रंगो से नहीं डरें
रंग बदलने वालो से डरें…
हैप्पी होली

हर ख़ुशी आपकी रहे
हर मुस्कान आपके हाथों पर सजी रहे
रंग भरे इस त्योहार की तरह
आपकी जिंदगी भी रंगीन रहे

दिलों को मिलाने का मौसम है,
दूरियां मिटाने का मौसम है,
होली का त्योहार ही ऐसा है,
रंगों में डूब जाने का मौसम है।

लाल रंग आपके गालों के लिए
काला रंग आपके बालों के लिए
नीला रंग आपकी आंखों के लिए
पीला रंग आपके हाथों के लिए
गुलाबी रंग आपके सपनों के लिए
सफ़ेद रंग आपके मन के लिए
हरा रंग आपके जीवन के लिए
होली के इन सात रंगों के साथ…
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

प्यार, स्नेह, समर्पण, दुलार, 
महोब्बत, सदभावना, सद्विचार,
इन सात रंगों की रहे बौछार,
आज का दिन लाए आपके जीवन में सतरंगी बहार

जीवन भर रहा मुझे इस बात का मलाल
तेरे गाल और मेरे हाथ के बीच क्यों है ये गुलाल
शुभ होली



ये भी पढ़ें
होली-धुलेंड़ी का रंगीन चुटकुला : ऑर्गेनिक रंग की होली

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0