दही नहीं है, कल हमने कढ़ी बना ली : सास-बहू का यह JOKE बहुत मस्त है
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
मोहल्ले की एक औरत पड़ोस में दही लेने गई ..
सास बाजार गई थी, बहू ने कहा - दही नहीं है, कल हमने कढ़ी बना ली।
औरत वापस जा रही थी .. रास्ते में सास मिल गई,
औरत ने सास को बताया, तुम्हारे घर दही लेने गई थी, तुम्हारी बहू ने कहा : दही नहीं है, कल हमने कढ़ी बना ली
सास बोली : अच्छा?? चल, मेरे साथ चल...
घर आकर सास उस औरत से बोली - दही नहीं है, कल हमने कढ़ी बना ली।
वो औरत बोली, ये बात तो तुम्हारी बहू ने भी कही थी, फिर मुझे वापस क्यों लाईं?
सास बोली : बहू कौन होती है! मना करने वाली, मना करना है तो मैं करुंगी...