ये है मजेदार Whatsapp Jyotish : जानिए आप कहां फिट होते हैं?
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
1. जिसकी डीपी स्थिर रहती है उसका स्वभाव शांत रहता है।
2. बार-बार डीपी बदलने वाले चंचल स्वभाव के होते हैं।
3. छोटे स्टेटस रखने वाले संतोषी प्रवृत्ति के होते हैं।
4. हमेशा स्टेटस बदलने वाले शौकीन होते हैं।
5. लगातार कुछ न कुछ शेयर करने वाले दिलदार मन के होते हैं।
6.कभी भी किसी को लाइक न करने वाले घमंडी होते हैं।
7. प्रत्येक पोस्ट पर दिल से प्रतिक्रिया देने वाले रसिक और दूसरों की भावनाओं का आदर करने वाले होते हैं।
8. इधर के मैसेज उधर फेंकने वाले राजनीतिक प्रवृत्ति के होते हैं।
9. फोटो या पोस्ट देखते ही ओपन करने वाले अधीर स्वभाव के होते हैं।
10. पुरानी पोस्ट बार-बार चिपकाने वाले उद्दंड होते हैं।
11. दूसरे की पोस्ट को पीछे कर स्वतः की पोस्ट आगे ढकलने में माहिर व्यक्ति खुद के बोलबाले करने वाले होते हैं।
12. मैसेज पढ़कर भी प्रतिक्रिया न देने वाले संकुचित प्रवृत्ति के होते हैं।
13. कभी भी कुछ भी शेयर न करने वाले कंजूस होते हैं।
14. बड़े मैसेज ना पढ़ने वाले आलसी या अति व्यस्त होते हैं।
15. अलग-अलग Whatsapp Group बनाने वाले अति महत्वाकांक्षी होते हैं।
16. काम तक सीमित Whatsapp चालू रखने वाले जीवन में यशस्वी होते हैं।
नोट - देखिए ....आप कहां फिट होते हैं?