हरियाणवी महिला का यह जोक आपको लोटपोट कर देगा
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
एक डॉक्टर हरियाणवी महिला मरीज से कहता है: - आपका हीमोग्लोबिन कम है, आप में आयरन की कमी है, आप में कैल्शियम की कमी है और विटामिन डी की भी कमी है आप में।
डॉक्टर की बात को बीच में ही काटकर हरियाणवी महिला मरीज कहती है- बस डॉक्टर, रहण दे। इतनी कमी तै मेरे में मेरी सासु नै भी ना काढ़ी, जितनी तू काढण लाग रा सै।(इतनी कमी तो मेरी सास ने भी नहीं निकाली जितनी तुम निकाल रहे हो)