दामाद को सास ने दिया ऐसा चटपटा जवाब : वारंटी खत्म हो चुकी है
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
पत्नी, पति से लड़ रही थी…
पति ने तंग आकर अपनी सास को मोबाइल से मैसेज किया :
आपका प्रोडक्ट मेरे मुताबिक नहीं चल रहा है,
इसके प्रोडक्शन में in-built कई त्रुटियां है जो मुझे डिलीवरी के समय नहीं बताई गई थीं
अत: मैं इसे लौटाकर आप से एक्सचेंज की डिमांड करता हूं….!
सास का तुरंत बिंदुवार प्रत्युत्तर आया :
1. वारंटी खत्म हो चुकी है
2. रिफंड या एक्सचेंज जैसी कोई पॉलिसी नहीं हैं
3. प्रोडक्ट की परफॉर्मंस बेहतर करना आपके ही हाथ में हैं
4. प्रोडक्ट को यूज करने के नियम कायदे और सावधानियां डिलिवरी से पूर्व आपको फेरों के समय स-विस्तार बता दिए गए थे
5. अब वैसे भी कंपनी ने नया प्रोडक्ट बनाना बंद कर दिया हैं
अतः इसी प्रोडक्ट से 'Handle With Care” के साथ जीवन यापन करने की सलाह दी जाती है…!
शुभेछु
आपकी सास,
आख़िरी सांस तक