इंदौरी जोक : ये आदमी इंदौर का है
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
एक व्यक्ति मरने के बाद ऊपर गया
यमराज ने उसे सजा देने के लिए
पहले उसे एक
ठंडे मकान में रखा जहां तापमान 4° था।
फिर भी वह आदमी हंसता हुआ बाहर आया.
फिर यमराज ने उसे एक
गर्म मकान में रखा जहां का तापमान 45° था।
फिर भी वह आदमी हंसता हुआ बाहर आया तो
यमराज को गुस्सा आया और उस पर
बारिश,ओले व तूफान आदि सब प्रयोग करे लेकिन उसे कुछ नहीं हुआ तो
यमराज ने चित्रगुप्त से कहा कि इसका रिकॉर्ड चैक करो.....
चित्रगुप्त ने रिकॉर्ड देखकर कहा महाराज
ये आदमी इंदौर का है।
ये सब यातनाएं झेल कर
अपने आप को
हर तरह से
डेवलप
कर चुका है !!
ये 46° के तापमान में भी गरम कचौरी खाता है
ठंड में भी क़ुल्फ़ियां खाता है
आप इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं।