webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Mast jokes in Hindi

थप्पड़ क्यों मारा? : शर्तिया जोक लोटपोट कर देगा

जोक
एक बस के एक पुरुष यात्री पर एक महिला यात्री को थप्पड़ मारने का मुक़दमा चल रहा था..
 
जज : "तुमने इसे थप्पड़ क्यों मारा?"
 
यात्री : "जज साहब यह महिला मेरे बगल में बैठी थी.. कंडक्टर टिकट के लिए आया तो इसने बड़ा पर्स खोला, उसमे से मंझला पर्स निकाला, बड़ा पर्स बन्द किया, मंझला पर्स खोला, उसमें से छोटा पर्स निकाला, मंझला पर्स बन्द किया, इतने में कंडक्टर आगे निकल गया.. फिर इसने मंझला पर्स खोला, उसमे छोटा पर्स रखा, मंझला पर्स बन्द किया, बड़ा पर्स खोला, उसमे मंझला पर्स रखा, बड़ा पर्स बन्द किया.. इतने में कंडक्टर फिर आ गया.. महिला ने बड़ा पर्स खोला..
 
जज (खीजकर) : "क्या बड़ा पर्स, मंझला पर्स, छोटा पर्स लगा रखा है !!"
 
यात्री : "जज साहब आप तो सुन रहे हैं, मैं तो देख रहा था..
ये भी पढ़ें
सर, ये महिला बहुत डिस्टर्ब कर रही है.... : चटपटा है जोक