webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. funny jokes in hindi

रोटी के छोटे टुकड़े कर दूध में घोलकर डाला तो : फेसबुकिया जोक हंसा हंसा कर लोटपोट कर देगा

जोक
मेरी पत्नी ने रोटी के छोटे टुकड़े कर दूध में घोलकर डाला, और उसकी फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड किया..
उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी भी रेसिपी पूछी जाएगी।
कॉमेंट्स पढ़ने के बाद, आंखों में अंधेरा छा गया! 
1) दूध गाय का लेना है या भैंस का 
2) रोटी हाथ से तोड़कर घोलनी हैं या Grinder से 
3) एक रोटी के लिए कितना दूध लेना हैं 
4) दूध में शक्कर की जगह गुड़ डाल सकते हैं 
5) एक रोटी के लिए शक्कर कितनी चम्मच डालनी हैं 
6) दूध ठंडा लेना हैं या गर्म 
7) रोटी के बदले डबल रोटी चलेगी 
8) क्या रोटी ताज़ी होनी चाहिए या बासी चलेगी ?
और कुछ शिक्षित पीएचडी लोगों की कॉमेंट्स।
 
9) आटा तैयार लेना हैं या गेहूं पिसवाकर लेना है ? 
10) रोटी रुमाली लेनी हैं या फुलका ? 
11) रोटी खुद बनानी है या रसोई करने वाली बाई बनाए तो चलेगा ??
 
और एक ये तो अल्टीमेट है...
 
12) रोटी पति बनाए तो चलेगा?