webdunia
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. long jokes in Hindi

Long Funny Jokes in Hindi: मुझे और कूटो....

जोक
रात में एक चोर घर में घुसा…!!
कमरे का दरवाजा खोला तो
बरामदे पर एक बूढ़ी औरत सो रही थी।
 
खटपट से उसकी आंख खुल गई।
चोर ने घबरा कर देखा तो वह लेटे लेटे बोली:-
बेटा, तुम देखने से किसी अच्छे घर के लगते हो,
लगता है किसी परेशानी से मजबूर होकर
इस रास्ते पर लग गए हो।
चलो ….कोई बात नहीं।
 
अलमारी के तीसरे बक्से में एक तिजोरी है
इसमें का सारा माल तुम चुपचाप ले जाना।
मगर
पहले मेरे पास आकर बैठो,
मैंने अभी-अभी एक ख्वाब देखा है।
वह सुनकर जरा मुझे इसका मतलब तो बता दो।
चोर उस बूढ़ी औरत की रहमदिली से बड़ा अभिभूत हुआ
और चुपचाप उसके पास जाकर बैठ गया।
 
बुढ़िया ने अपना सपना सुनाना शुरु किया:-
बेटा, मैंने देखा कि मैं एक रेगिस्तान में खो गई हूं।
ऐसे में एक चील मेरे पास आई और उसने…
3 बार जोर-जोर से बोला:- *पंकज! पंक़ज! पंकज!!!*
 
बस फिर ख्वाब खत्म हो गया और मेरी आंख खुल गई।
जरा बताओ तो इसका क्या मतलब हुई?
चोर सोच में पड़ गया। 
 
इतने में बराबर वाले कमरे से
बुढ़िया का नौजवान बेटा पंकज अपना नाम
ज़ोर ज़ोर से सुनकर उठ गया और अंदर आकर चोर की
जमकर धुनाई कर दी 
 
बुढ़िया बोली:- बस करो अब
यह अपने किए की सजा भुगत चुका।
 
चोर बोला:- नहीं-नहीं! मुझे और कूटो, सालों! 
ताकि मुझे आगे याद रहे कि…
मैं चोर हूं, सपनों का सौदागर नहीं।
ये भी पढ़ें
एक कुत्ता नाचने लगा : हंसी नहीं रुकेगी जोक पढ़ कर

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0